पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएचडी कोर्स वर्क एक अक्टूबर से, फीस तय नहीं

पीएचडी कोर्स वर्क एक अक्टूबर से, फीस तय नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेयूकी ओर से आयोजित पीएचडी प्रवेश परीक्षा साक्षात्कार के बाद अधिकांश कोर्स के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। कोर्स वर्क एक अक्टूबर से शुरू होगा। लेकिन कोर्स वर्क की फीस तय नहीं होने के कारण छात्र भटक रहे हैं। छात्रों का कहना है कि उनका गाइड किसी कॉलेज का है और रिसर्च सेंटर दूसरे कॉलेज को बनाया गया है। जबकि जिस कॉलेज का गाइड है। उसे भी रिसर्च सेंटर की पात्रता है। फिर भी उन्हें परेशान किया जा रहा है।

पीएचडी प्रवेश परीक्षा कमेटी के चेयरमैन प्रो. राजीव अग्रवाल का कहना था कि जल्द ही फीस तय की जाएगी। साथ ही रिसर्च सेंटर के आवंटन में यदि गड़बड़ी हुई है तो उसमें सुधार किया जाएगा।