पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ड्यूटी से गायब मिले कर्मचारी, आधे दिन की काटी सीएल

ड्यूटी से गायब मिले कर्मचारी, आधे दिन की काटी सीएल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. जीवाजी यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन के विभागों का रजिस्ट्रार प्रो. आनंद मिश्रा ने बुधवार को सुबह 10:45 बजे निरीक्षण किया। इस दौरान कई कर्मचारी गायब थे। इस पर नाराजगी जताते हुए रजिस्ट्रार ने गैरहाजिर कर्मचारियों की आधे दिन की सीएल काटने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एकाउंट सेक्शन, परीक्षा प्रशासन विभाग में कर्मचारी नहीं मिले तो रजिस्ट्रार ने संबंधित अधीक्षकों से कर्मचारियों का उपस्थिति रजिस्टर अपने कार्यालय में मंगवा लिया। इसके बाद उन्होंने ड्यूटी से गायब रहे कर्मचारियों के नाम के आगे लाल निशान लगा दिए। रजिस्ट्रार ने कहा कि कर्मचारी समय पर कार्यालय आएं, इसकी मॉनीटरिंग करने की जिम्मेदारी संबंधित शाखा के अधीक्षकों की है।
ज्ञात हो कि अधिकांश कर्मचारी एक से डेढ़ घंटे देरी से कार्यालय पहुंचते हैं। यूनिवर्सिटी सुबह 10:30 खुलती है, जबकि कर्मचारी दोपहर 12 बजे तक आते हैं। इससे छात्र काम के लिए इधर-उधर भटकते रहते हैं। इसकी शिकायत कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला रजिस्ट्रार तक पहुंच चुकी है। फिर भी कर्मचारियों की आदत में कोई सुधार नहीं हुआ है।