पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपमहाधिवक्ता खेड़कर असिस्टेंट सॉलिसीटर जनरल नियुक्त

उपमहाधिवक्ता खेड़कर असिस्टेंट सॉलिसीटर जनरल नियुक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| उपमहाधिवक्ताविवेक खेड़कर को केंद्र सरकार ने असिस्टेंट सॉलिसीटर जनरल नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तीन साल के लिए की गई है। इसके पूर्व अधिवक्ता अंकुर मोदी इस पद पर पदस्थ थे। उनका कार्यकाल 21 सितंबर को समाप्त होने के बाद केंद्र सरकार ने नई नियुक्ति की है। असिस्टेंट सॉलिसीटर जनरल विवेक खेड़कर बुधवार को हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में केंद्र सरकार की ओर से पेश हुए।

प्रो.बापट का इस्तीफा नामंजूर

ग्वालियर| जेयूके दूरस्थ शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर प्रो. विवेक बापट का इस्तीफा नामंजूर कर दिया गया है। उन्हाेंने सोमवार को इस्तीफा दे दिया था। बताया जा रहा है कि प्रो. बापट पर अधिकारियों ने दबाव डालकर एक निजी कॉलेज को एमबीए कोर्स का स्टडी सेंटर बनवा दिया है। इस बात से प्रो. बापट नाराज थे। इसकी शिकायत राजभवन तक पहुंच गई है। रजिस्ट्रार प्रो. आनंद मिश्रा ने इस्तीफा वापस लेने की पुष्टि की है।