- Hindi News
- पं. दीनदयाल ने राष्ट्र के नाम कर दिया जीवन
पं. दीनदयाल ने राष्ट्र के नाम कर दिया जीवन
पं. दीनदयाल ने राष्ट्र के नाम कर दिया जीवन
ग्वालियर| पं.दीनदयाल उपाध्याय हम सबके प्रेरणास्रोत थे। राजनीति के उच्च शिखर पर रहते हुए भी उन्होंने अपना जीवन समाज और राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया। समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के जीवन में उजाला करना ही उनका धर्म था। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दीनदयाल नगर में आयोजित कार्यक्रम में गुरुवार को कही। मंत्री मायासिंह ने पं. दीनदयाल के आदर्शों का अनुसरण करने को कहा। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर महापौर समीक्षा गुप्ता, वेदप्रकाश शर्मा, जयसिंह कुशवाह, विवेक शेजवलकर, जयप्रकाश राजौरिया आदि उपस्थित थे।
परिवारसंपर्क अभियान शुरू: पं.दीनदयाल की जयंती पर गुरुवार से परिवार संपर्क अभियान की शुरुआत की गई। पार्टी के कार्यकर्ता टोलियां बनाकर मुखर्जी भवन से रवाना हुए।
हाथोंको साफ रखें तो कई बीमारियों से बच जाएंगे
ग्वालियर| यदिआप ठीक से हाथों को साफ करें तो कई बीमारियों से बच सकते हैं। भोजन करने से पहले हाथ धोना जरूरी है। स्वच्छता पर केंद्रित ऐसी बातें स्वच्छ प्रदेश अभियान के शुभारंभ एवं विश्व हाथ धुलाई दिवस पर गुरुवार को लोको रोड स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय रेलवे कॉलोनी में स्कूली बच्चों को बताई गईं। जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सोलंकी और जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सूफिया फारूखी की मौजूदगी में स्कूली बच्चों को पांच चरण में हाथ धाेने के व्यावहारिक तरीके समझाए गए।
विनोदकुमारी गुप्ता की आंखों से देखेंगे दो नेत्रहीन
ग्वालियर| निंबालकरकी गोठ लश्कर निवासी डॉ. राकेश गुप्ता की माताजी विनाेद कुमारी गुप्ता का निधन हो गया। विनोद कुमारी गुप्ता के निधन के बाद भी उनकी आंखें दुनिया को देखती रहें इसी भावना से गुप्ता परिवार ने विनोद कुमारी के नेत्रदान करने का निर्णय लिया और उन्होंने रतन ज्योति नेत्रालय में संचालित स्वामी विद्यानंद भारती नेत्र बैंक को इसकी जानकारी दी। नेत्रालय के डॉक्टर डॉ. राकेश गुप्ता के घर पहुंचे जहां उन्होंने नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की। विनोद कुमारी की आंखें दो नेत्रहीनों को लगाई जाएंगी।
मीडिएशनजागरूकता में मीडिया की भूमिका पर संगोष्ठी कल
ग्वालियर| मीडिएशनजागरूकता में मीडिया