पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम कमिश्नर बोले टंकी के नीचे ऑफिस से हटाओ उपयंत्री का कब्जा

निगम कमिश्नर बोले-टंकी के नीचे ऑफिस से हटाओ उपयंत्री का कब्जा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अशोककॉलोनी रोड स्थित पानी की टंकी के नीचे बनाए गए ऑफिस में प्रोजेक्ट के एक उपयंत्री के कब्जे की शिकायत सुनकर कमिश्नर अजय गुप्ता ने नाराजगी जताई। उन्होंने क्षेत्रीय अधिकारी को निर्देश दिए कि वे शीघ्रता से ऑफिस खाली कराएं। इस दौरान कमिश्नर ने अशोक कॉलोनी रोड से इंद्रानगर पार्क तक प्रस्तावित सड़क के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे रोड निर्माण से पहले जल निकासी की व्यवस्था कराएं।

वार्ड नंबर 20 के पार्षद रामअवतार शाक्य के साथ कमिश्नर ने अशोक कॉलोनी, सिद्धेश्वर नगर, नदी पार टाल और आदर्श कॉलोनी की समस्याओं का जायजा लिया। अशोक कॉलोनी रोड का पुराना नाला बंद हो गया है। इससे क्षेत्र में जल निकासी की समस्या पैदा हो रही है। कमिश्नर ने यहां नया नाला बनाने के निर्देश दिए। इसी बीच क्षेत्रीय निवासियों ने कमिश्नर से शिकायत की कि क्षेत्र की पानी की टंकी के नीचे पीएचई का ऑफिस बनाया गया था। उस पर प्रोजेक्ट के एक इंजीनियर ने कब्जा कर रखा है, वे खुद रह रहे हैं। साथ ही दो कमरे किराए पर भी दे दिए हैं। इस पर कमिश्नर ने क्षेत्र के पीएचई अधिकारी एपीएस भदौरिया से इस मामले में पूछताछ की। साथ ही नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल ऑफिस खाली कराने के निर्देश भी दिए।