ग्वालियर ने जीते दस पदक
ग्वालियर| ग्वालियरके दल ने इंदौर में खेली गई राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर दस पदकों पर कब्जा जमाया। इस दल ने तीन स्वर्ण और तीन रजत के साथ चार कांस्य पदक लेकर महानगर का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता नेहरू स्टेडियम में खेली गई थी। प्रतियोगिता के अंतर्गत क्योरोगी फाइट इवेंट में अवंतिका सिंह और सारथी सिंह ने स्वर्ण जीता, जबकि लक्ष्मी रोहित शर्मा ने रजत तथा तान्या भांवरी साक्षी गुप्ता (डीपीएस) ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इसी तरह पुम्से के टीम इवेंट में समीक्षा, अवंतिका एवं सुकृति ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इसी के एकल मुकाबलों में समीक्षा शिवहरे को रजत तथा सुकृति यादव को कांस्य पदक मिला। इस दल के साथ अंतरराष्ट्रीय रैफरी पुनीत भारद्वाज, अजय गुप्ता, अक्षय कैन एवं दीपक राजौरिया ऑफिशियल्स बतौर मौजूद थे।