पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोना 250, चांदी 400 रुपए मजबूत

सोना 250, चांदी 400 रुपए मजबूत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| वायदाबाजार एमसीएक्स में घटे हुए भावों पर सटोरियों की खरीद से दोनों बहुमूल्य धातुओं के भाव और उछाल ले गए। समर्थन पाकर स्थानीय सराफा में गुरुवार को दोनों बहुमूल्य धातुओं में तेजी का रुख रहा। सोना स्टैंडर्ड 250 रुपए उछलकर 27,400 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जेवराती सोना भी 200 रुपए की मजबूती के साथ 25,500 रुपए बिका। मांग निकलने से चांदी कच्ची एवं चांदी पक्की में 200-200 रुपए प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई। इनके भाव क्रमश: 39,300 और 40,000 रुपए प्रति किलो पर जा पहुंच। दूसरी ओर चांदी कलदार 470 रुपए प्रति नग पर टिका रहा। उधर दिल्ली सराफा में वैश्विक बाजारों में तेज गिरावट आने से चांदी 650 रुपए टूटकर 39,350 रुपए प्रति किलो रह गई। सोना स्टैंडर्ड 26,950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर 250 रुपए गिर गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना 14 डॉलर गिरकर 1210 डॉलर प्रति औंस रह गया। चांदी भी 1750 सैंट पर 30 सैंट टूटी।