मूल स्वरूप में लौटेगा पर मार्केट नहीं
ग्वालियर। महाराजबाड़ा स्थित विक्टोरिया मार्केट की क्षतिग्रस्त ऐतिहासिक इमारत का जीर्णोद्धार 25 सितंबर से शुरू कर दिया जाएगा। इससे पहले दो दिन में इंटेक की टीम क्षतिग्रस्त इमारत का निरीक्षण कर जीर्णोद्धार का काम करने वाली सुदर्शन इंजीनियरिंग कंपनी के सदस्यों को इस संबंध में दिशा-निर्देश देगी। विक्टोरिया मार्केट की इमारत का मूल स्वरूप तो लौट आएगा, लेकिन इसमें मार्केट के लिए कोई स्थान नहीं होगा। नई प्लानिंग के अनुसार इस इमारत में कला प्रदर्शनियों के अलावा हस्त शिल्पियों को भी समय-समय पर आमंत्रित किया जाएगा।
Á1904 में55, 580 रुपए में बना था विक्टोरिया मार्केट। इससे पहले बाहर से आने वाले व्यापारी विक्टोरिया मार्केट में एक ही स्थान पर आकर जमीन पर दुकानें लगाते थे।
Áइंडोब्रिटिशशैली में बनाई गई इमारत। आर्किटेक्ट बलवंत भैया शिंदे।
Á1905मेंस्वर्गीय महाराजा जीवाजीराव सिंधिया ने विक्टोरिया मार्केट का उद्घाटन किया।
Á1906मेंव्यापारियों की संख्या लगातार बढ़ते देख उन्हें सागरताल स्थानांतरित कर दिया गया। यहीं से ग्वालियर व्यापार मेले की शुरुआत हुई।
Á1939मेंइस इमारत में बने चबूतरे व्यापारियों को आवंटित कर दिए गए।
Á5जून2010 कोतड़के विक्टोरिया मार्केट में हुए भीषण अग्निकांड में 146 दुकानें जलकर राख हो गई।
Á~3.25करोड़खर्च होंगे विक्टोरिया मार्केट को मूल स्वरूप में लाने के लिए।