- Hindi News
- मैंने तो फर्जी सेलेक्शन करवा दिए पर कोई साबित नहीं कर पाएगा
मैंने तो फर्जी सेलेक्शन करवा दिए पर कोई साबित नहीं कर पाएगा
पीएमटी फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड डॉ. जगदीश सागर पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद खुलासे करने लगा है कि उसने किन-किन लोगों का फर्जी तरीके से मेडिकल कॉलेज में प्रवेश कराया था। डॉ. सागर ने पुलिस अफसरों से यहां तक कहा कि उसने जिन लोगों काे प्रवेश दिलाया है, उनके बारे में कोई साबित नहीं कर सकता है कि उनका प्रवेश फर्जी तरीके से हुआ है। उनमें से कुछ तो अभी नौकरी कर रहे हैं और बाकी भी डॉक्टर बनेंगे।
प्री-पीजी घोटाले में डॉ. सागर का नाम आने के बाद पुलिस उसे पूछताछ के लिए ग्वालियर लाई है। पुलिस ने इससे पूछा कि वर्ष 1995 से 2000 के बीच उसने किन-किन लोगों का फर्जी तरीके से प्रवेश करवाया था। इस पर डॉ. सागर ने बताया कि उसने कई लाेगों को प्रवेश दिलाया है लेकिन कोई साबित नहीं कर सकता है। मैं बता भी दूं तो उससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। सूत्रों के अनुसार डॉ. सागर ने दो डॉक्टरों के नाम पुलिस को बताए हैं जिन्होंने फर्जी तरीके से प्रवेश लिया है। पुलिस इनके दस्तावेज इकट्ठे करने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा पुलिस इंदौर और एसटीएफ में इसके द्वारा पहले दिए गए बयानों की कॉपी भी मंगवा रही है। दस्तावेज के आने के बाद पुलिस की पूछताछ में तेजी आएगी।
विदेशजाने की जुगाड़ में था: डॉ.सागर फर्जीवाड़े के बाद विदेश जाने की जुगाड़ में था। उसने फर्जी दस्तावेज लगाकर पासपोर्ट भी बनवा लिया था। एएसपी वीरेंद्र जैन के अनुसार इसके खिलाफ इंदौर में फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला भी दर्ज है।
पीएमटीफर्जीवाड़े को लेकर भोपाल में बैठक हुई: पीएमटीफर्जीवाड़े में अब तक की जांच में क्या प्रगति हुई है और इस मामले में न्यायालय में क्या सबूत पेश किए जाने हैं, इसको लेकर शनिवार को भोपाल में बैठक हुई। बैठक एडीजी एसटीएफ सुधीर शाही ने ली। एएसपी वीरेंद्र जैन इस मामले में अब तक की कार्रवाई की जानकारी लेकर भोपाल पहुंचे थे।
चारछात्रों पर एफआईआर: झांसीरोड थाने की पुलिस ने शुक्रवार को 2010 बैच के छात्र जितेंद्र तिजोरिया, धुंआराम गुर्जर, बादाम सिंह और धर्मेंद्र शाक्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जीआरएमसी के दो और छात्र निष्कासित
जीआरएमसीप्रशासन ने एसआईटी से मिली रिपोर्ट के आधार पर सत्र 2007 के छात्र कमलेश और 2008 के मुकेश कुमार को निष्कासित कर दिया है। जीअारएमसी प्रशासन ने एसआईटी की रिपोर्ट के बाद एक्शन कमेटी की शनिवार क