पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बुधवार तक कर लें बैंक में लेन देन

बुधवार तक कर लें बैंक में लेन-देन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. अगर आप बैंक के माध्यम से जरूरी लेन-देन करना चाहते हैं तो उसे बुधवार तक कर लें क्योंकि इसके बाद पांच दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। हालांकि अवकाश के दिनों में बैंक प्रबंधन ने एटीएम में पर्याप्त कैश डालने की व्यवस्था की है। दो अक्टूबर गांधी जयंती से छह अक्टूबर तक बैंक बंद रहेंगे। 4 अक्टूबर (शनिवार) को हाफ डे में कामकाज होगा। शहर में एसबीआई के 225 एटीएम और इनकी क्षमता 34 लाख तक की है, अन्य एटीएम की क्षमता 15 से 18 लाख की है।

पुलिस सतर्क, चेकिंग शुरू: त्योहाराेंसे पहले लेनदेन बढ़ने के चलते पुलिस ने बैंकों के आसपास सतर्कता बरतना शुरू कर दी है। थानों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बैंकों और एटीएम बूथ के आसपास चेकिंग कर संदिग्धों पर नजर रखें। पुलिस ने शनिवार सुबह बैंकों के आसपास चेकिंग की।