पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रूबरू आज गांधी रोड पर, आएं और तैयार करें विकास का एजेंडा

रूबरू आज गांधी रोड पर, आएं और तैयार करें विकास का एजेंडा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. शहरके विकास की दिशा और नगरीय निकाय चुनाव के लिए राजनीतिक दलों का एजेंडा तय करने के लिए आपके सुझाव महत्वपूर्ण है। यह मौका है जब आप महानगर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए अपने सुझाव दे सकते हैं। आपके द्वारा क्षेत्र के विकास को लेकर दिए गए सुझाव यहीं तक सीमित नहीं रहेंगे बल्कि इन्हीं सुझावों के आधार पर तय होगी नगरीय निकाय चुनाव की दिशा। इसके लिए रूबरू के माध्यम से दैनिक भास्कर आपको उपलब्ध कराएगा एक ऐसा साझा मंच, जहां विकास की योजनाएं बनाने वाले जनप्रतिनिधियों के साथ मौजूद रहेंगे वे अफसर जो इन योजनाओं को अंतिम रूप देंगे। रविवार को सुबह साढ़े नौ बजे हम रूबरू होंगे वार्ड नंबर 21, 22, 23, 24, 28, 29 और 30 के निवासियों से मंगलम गार्डन, 18-बी गांधी रोड पर। यहां मौजूद रहेंगी महापौर समीक्षा गुप्ता, पुष्पा माहौर, सुधा दुबे, राजेश कुमार मौर्य, केशकली कोकसिंह जाटव, गंगादेवी प्रकाश देवी टेलर, गिर्राज सिंह कंसाना, प्रभा नरेंद्र सिंह।

स्मार्ट वार्ड, स्मार्ट सिटी