पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुबले पतलों का दिल भी दे सकता है धोखा

दुबले-पतलों का दिल भी दे सकता है धोखा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिर्फ मोटे या ओवरवेट ही नहीं बल्कि दुबले-पतले लोगाें का दिल भी उन्हें धोखा दे सकता है। भले ही उन्हें पहले से हृदय रोग संबंधी कोई परेशानी हो। यह कहना है मेदांता हॉस्पिटल गुड़गांव के चेयरमैन और वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आरआर कासलीवाल का। डॉ. कासलीवाल शनिवार को एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने ग्वालियर आए थे। इस दौरान उन्होंने दैनिक भास्कर संवाददाता से युवाओं में हृदय संबंधी समस्याओं के बारे में विशेष चर्चा की। शेष|पेज16 पर

(सिटी भास्कर, पेज-1 भी पढ़ें)

छाती में दर्द और सांस फूलने काे करें नजरअंदाज : डॉ. कासलीवाल

सावधान

डॉ. कासलीवाल

1 यदि किसी को अचानक दिल का दौरा पड़ जाए तो पहला प्रयास यही होना चाहिए कि उसे तुरंत अस्पताल ले जाएं।

2 यदि यह तुरंत मुमकिन हो पाए तो मरीज को डिस्प्रिन या एस्प्रिन की टैबलेट देकर चबाने को कहें। यदि मरीज को चक्कर या बेहोशी रही है तो उसे जोर से खांसने को कहें, इससे अनियंत्रित नब्ज नियमित हो सकती है।

3 यदि मरीज बेहोश हो जाता है तो कृत्रिम सांस दें तथा छाती के निचले हिस्से को एक मिनट में 70 बार दबाएं। इस प्रकिया से काफी राहत मिलती है। तुरंत कार्डियक एंबुलेंस बुलाएं।

{हार्टअटैक के कुल मामलों में से 25 फीसदी कार्डियक अरेस्ट (साइलेंट हार्ट अटैक) के होते हैं। कार्डियक अरेस्ट आने पर मरीज सामान्यत: इसे सीने में साधारण दर्द समझ कर नज़रअंदाज़ कर देते हैं। जबकि इसमें मौत भी हो सकती है।

लक्षण: पसीनाआना, सांस फूलना, छाती में दर्द के साथ सीने में एेंठन, हाथों, कंधों, कमर या जबड़े में दर्द, जी मिचलाना, अत्यधिक थकान जैसे लक्षण महसूस होने पर, चाहे वो हल्का ही क्यों हो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

अटैक आए तो यह करें

ऐसे पहचानें साइलेंट हार्ट अटैक को