घर के पास घूमता मिला जिलाबदर
ग्वालियर. उपनगरग्वालियर के तलैया इलाके में घूम रहे जिलाबदर बदमाश को पुलिस ने शुक्रवार शाम गिरफ्तार कर लिया। यह अपने घर के पास ही घूमता मिला।
उपनगर ग्वालियर के तलैया मोहल्ले में रहने वाले पप्पू उर्फ भागीरथ कुशवाह को फरवरी माह में आपराधिक गतिविधियों के चलते कलेक्टर ने जिलाबदर घोषित किया था। शुक्रवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि मान मंदिर टॉकीज के नजदीक भागीरथ घूम रहा है। पुलिस ने तस्दीक की तो यह अपने घर के नजदीक ही घूमता मिल गया। पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है।