- Hindi News
- इंटरव्यू देने से पहले कंपनी की जानकारी होना आवश्यक
इंटरव्यू देने से पहले कंपनी की जानकारी होना आवश्यक
इंटरव्यू देने से पहले कंपनी की जानकारी होना आवश्यक
ग्वालियर.आपजिस कंपनी में इंटरव्यू देने जा रहे हैं उस कंपनी की जानकारी होना आवश्यक है। कंपनी के संपूर्ण प्रोडक्ट की जानकारी भी आपको हाेना चाहिए। यह बात संस्थान के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ऑफिसर प्रो. मुकेश शर्मा ने कही। वे शनिवार को नागाजी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के प्रबंध विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला में स्टूडेंट्स को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य डॉ. वीके गुप्ता मौजूद थे।
सूचनाप्रौद्योगिकी विश्व में महत्वपूर्ण
ग्वालियर.सूचनाप्रौद्योगिकी का महत्व आज विश्व में महत्वपूर्ण है। स्टूडेंट्स को उद्योगों में सफल प्रवेश के लिए ई-कॉमर्स, क्लाउड कम्प्यूटिंग तथा एनरोएड एप्लीकेशंस के लिए काम करना चाहिए। यह बात ओरेकल इंडिया के रविकांत गुप्ता ने कही। वे शनिवार को प्रेस्टीज प्रबंधन संस्थान में आयोजित दो दिवसीय छठवीं राष्ट्र स्तरीय साफ्टवेयर डिबगिंग वर्कशॉप में स्टूडेंट्स को संबोधित कर रहे थे।