जादूगर आनंद ने बताईं जादू की ट्रिक्स
एक कागज की स्ट्रिप लीजिए और उसके दोनों सिरे एक राउंड देकर चिपका लीजिए। अब आप कागज की रिंग के बीच में कैंची डालकर उसे काटने पर जो सिरे आपने जोड़े हैं वहीं कटेंगे लेकिन सामने वाले को देखने पर ऐसा लगेगा जैसे कागज कट गया है। यह एक मैजिक ट्रिक है।
शनिवार को विक्रांत कॉलेज में आयोजित मैजिक शो में जादूगर आनंद ने स्टूडेंट्स को जादू की कुछ ऐसी ही ट्रिक्स बताईं। उन्होंने बताया कि कागज की रिंग को अगर दो राउंड देकर उसके दोनों सिरे चिपकाएंगे और फिर काटेंगे तो वह आपस में कड़ियां बन जाएंगी। देखने में जंजीर की कड़ी जैसी लगेगी। उन्होंने कहा कि मैजिक एक ट्रिक है। इस दौरान उन्होंने स्टूडेंट्स की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। विक्रांत समूह के चेयरमैन आरएस राठौर, डायरेक्टर एडमिन आरएल वर्मा, वाइस प्रेसीडेंट संजीव सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।
मैजिक ट्रिक बताते जादूगर आनंद।