पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तिलक करते ही सिर में लगी गोली, मौत

तिलक करते ही सिर में लगी गोली, मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाथरसके केहन गांव में शुक्रवार को अपनी फुफेरी बहन की लगुन लेकर गए एक ठेकेदार को लगुन-फलदान समारोह के दौरान गोली लग गई। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच कर रही है कि गोली किसी ने रंजिशन चलाई या हर्ष फायर में लगी।

कंपू थाना क्षेत्र के न्यू विजय नगर में रहने वाले मोंटी उर्फ गजराज सिंह सिसौदिया (25) इशांत कंस्ट्रक्शन कंपनी चलाते हैं। इनकी बुआ की बेटी की शादी हाथरस के केहन गांव में तय हुई थी। शुक्रवार को वे लगुन-फलदान लेकर हाथरस रवाना हुए थे। रात लगभग साढ़े दस बजे लगुन फलदान समारोह चल रहा था उसी समय मोंटी, दूल्हे मनीष के सामने बैठकर तिलक कर रहे थे। तभी अचानक गोली उनके सिर के पिछले हिस्से में लग गई। वह अपने मौसा कुशल पाल की गोद में गिर गए। पुलिस पूछताछ के लिए दूल्हे और उसके पिता को थाने ले गई।

गजराज सिंह

हर्ष फायर हुआ था

^लगुनफलदान में हुए हर्ष फायर में गोली गजराज को लगी है। गोली चलाने वालों में प्रदीप, दलवीर और अतुल के नाम आए हैं इनकी तलाश की जा रही है। आरोपी अभी फरार हैं। यूनिससिद्दीकी, एसओ, हाथरस