पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दोबारा नहीं आया फोन, पुलिस फिर भटकी

दोबारा नहीं आया फोन, पुलिस फिर भटकी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर|पाइंट्समैन छोटेलालयादव को लापता हुए एक सप्ताह बीत चुका है। लेकिन इसका सुराग अब तक नहीं मिला था। पुलिस सोच रही थी कि यह डकैत गिरोह के पास है तो दोबारा फोन आएगा और इसके अनुसार कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। लेकिन फोन दोबारा नहीं आया है। मामला उलझ गया है। पुलिस अब अपनी पड़ताल के आधार पर इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि पाइंट्समैन घीसा गिरोह के पास नहीं है। इसे या तो कोई दूसरा बदमाश ले गया है या फिर यह खुद ही कहीं गायब हो गया है। इन सभी आशंकाओं के बीच पुलिस जंगल में सर्चिंग कर रही है। ज्ञात हो कि मोहना में रेलवे का पाइंट्समैन छोटेलाल यादव 1 फरवरी को ट्रैक चेकिंग के दौरान गायब हो गया था। पाइंट्समैन के लापता होने के एक दिन बाद इसके ऑफिस में फोन आया था कि छोटेलाल घीसा गिरोह के पास है। इसके अलावा इसके पचास रिश्तेदार और दोस्तों से भी पूछताछ की गई है।