पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आर्यभट्‌ट फुटबाॅल टूर्नामेंट आज से

आर्यभट्‌ट फुटबाॅल टूर्नामेंट आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमएलबी कॉलेज के खेल मैदान पर रविवार से ओमप्रकाश शर्मा स्मृति 31वां आर्यभट्‌ट फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। नॉकआउट पद्धति पर खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट का उद्घाटन दोपहर साढ़े तीन बजे महापौर समीक्षा गुप्ता के मुख्यातिथ्य में होगा। अध्यक्षता भाजपा के संगठन मंत्री प्रदीप जोशी करेंगे।

यह जानकारी आर्यभट्‌ट खेल संस्था के संरक्षक एवं टूर्नामेंट संयोजक सचिव डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने पत्रकारवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि आठ दिवसीय इस टूर्नामेंट में विजेता को 21 हजार रुपए, उपविजेता को 15 हजार रुपए तथा तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को साढ़े सात हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन ग्वालियर वाइट गर्ल्स और ग्वालियर रेड गर्ल्स टीम के बीच खेले जाने वाले प्रदर्शन मैच से होगा। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में 24 टीमें अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे।

चैंपियन को मिलेगा 21 हजार रुपए का नकद इनाम