- Hindi News
- मुरार स्थित सदर बाजार में शनिवार को अभा कवि सम्मेलन में देशभर से आए प्रख्यात कवियों ने राजनीति पर
मुरार स्थित सदर बाजार में शनिवार को अभा कवि सम्मेलन में देशभर से आए प्रख्यात कवियों ने राजनीति पर व्यंग्य किए।
स्थानमुरार का सदर बाजार और मंच पर मौजूद देशभर के प्रख्यात कवि। खुशनुमा मौसम के बीच कवि तेजनारायण बेचैन शनिवार को कुछ निराले अंदाज मेें दिखे। उन्होंने मंच से बॉलीवुड और वर्तमान में कुछ राजनेताओं पर व्यंग्य किए। उन्होंने कहा \\\"शब्द जब से अर्थदायक हो गए, तोतले भी गीत गायक हो गए। राजनीतिक मूल्य कुछ इतने गिरे, जेब कतरे भी विधायक हो गए।\\\' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक घनश्याम पिरोनिया और अध्यक्षता सुनील राठौर ने की।
kavi sammelan
\\\"शब्द जब से अर्थदायक हो गए, तोतले भी गायक हो गए\\\'
Áसमय परशादी अच्छी लगती है... नेतापर खादी अच्छी लगती है, समय पर शादी अच्छी लगती है। -कविलटूरी
Áबाधाओंसेलड़ने को तैयार हैं... मिलकरसपने संग तुम्हारे गढ़ने को तैयार हम। अच्छे दिन की बाधाओं से लड़ने को तैयार हैं हम। -कविसुमित मिश्रा
Áकभीमायूसमत होना... कभीमायूस मत होना किसी बीमार के आगे। भला लाचार क्या होना किसी लाचार के आगे।
-शायर मदनमोहन दानिश
Áसियासतनिगलगई... गंगातेरे पानी को सियासत निगल गई। यमुना की रवानगी को सियासत निगल गई।
-कविरवींद्र रवि
Áकोईदानी नहीं है... जहांमें कर्ण जैसा कोई दानी नहीं मिलता। हमारे उन शहीदों का कोई सानी नहीं मिलता।
-कविसाजन ग्वालियरी
मुरार सदर बाजार में कवि सम्मेलन में प्रस्तुति देते तेज नारायण बेचैन।