सिटी रिपोर्टर ग्वालियर
सिटी रिपोर्टर ग्वालियर
जीवाजीयूनिवर्सिटी में एआईएचसी विभाग द्वारा 18-19 अक्टूबर को नेशनल सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है।
बुद्धिष्ट स्टडीज इन मध्यप्रदेश विषय पर होने वाले सेमिनार में देशभर के विशेषज्ञ और रिसर्च स्कॉलर्स शामिल हो सकेंगे। आयोजन समिति से जुड़े प्राे. एसके द्विवेदी ने बताया कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि सेमिनार में विषय विशेषज्ञों को विशेष तौर पर बुलाया जा रहा है। इनके अलावा आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों को भी इसमें आमंत्रित किया जा रहा है। सेमिनार में ऑन स्पॉट भी रजिस्ट्रेशन कराए जा सकते हैं।
upcoming event
जेयू में नेशनल सेमिनार 18 को, रजिस्ट्रेशन शुरू