- Hindi News
- 4822 परीक्षार्थी सात सेंटर पर आज देंगे सीटीईटी
4822 परीक्षार्थी सात सेंटर पर आज देंगे सीटीईटी
सेंट्रलटीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटीईटी-2014) रविवार को शहर के सात एक्जाम सेंटर में होगा। दो सत्रों में होने वाले इस परीक्षा में एक्जाम सेंटर पर 15 मिनट पहले एंट्री दी जाएगी। इसका फर्स्ट सेशन सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा। जबकि दूसरा सत्र दोपहर 02:00 बजे से शाम 04:00 तक रहेगा। इस बार एक्जाम में शहर से 4822 प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं।
येबनाए गए एक्जाम सेंटर: शहरमें सीटीईटी के लिए एक्जाम सेंटर केंद्रीय विद्यालय क्रंमाक 2,3,5, आर्मी पब्लिक स्कूल ग्वालियर, कार्मल कॉन्वेंट स्कूल, मॉर्निंग स्टार स्कूल और नंबर 1 एयरफोर्स स्कूल को बनाया गया है।
वैकेंसीआई तो बढ़े आवेदक: पिछलेवर्ष की तुलना में इस वर्ष सीटीईटी में आवेदकों की संख्या बढ़ी है। इसकी वजह है कि हाल ही में सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन और केंद्रीय विद्यालय संगठन ने भर्ती निकाली है।
exam alert