पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश

गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. मंडलरेल प्रबंधक (डीआरएम) नवीन चौपड़ा ने रेल अधिकारियों को स्टेशन और ट्रेन में गंदगी फैलाने वाले यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि गंदगी फैलाने वाले यात्रियों किसी भी स्थिति में बख्शा जाए। यह निर्देश श्री चौपड़ा ने शनिवार को मंडल कार्यालय में आयोजित बैठक में दिए। उल्लेखनीय है कि गांधी जयंती पर आयोजित स्वच्छ भारत अभियान के तहत रेलवे स्टेशनों पर सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इस अभियान के तहत अधिकारियों, पर्यवेक्षकों और कर्मचारियों की टीम गठित की गई है। यह टीम निरंतर साफ-सफाई पर अपनी निगाह रखे हुए है। डीआरएम श्री चोपड़ा ने कमेटी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सफाई को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने आम जन को भी इस अभियान से जोड़ने के निर्देश दिए हैं।