सुनने को मिली घरानेदार गायकी और वादन
उस्तादअलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी संस्कृति मंत्रालय की ओर से पंडित कृष्णराव शंकर पंडित की स्मृति में दो दिवसीय संगीत समारोह की शुरुआत शनिवार को पड़ाव स्थित तानसेन कला वीथिका में हुई। इस अवसर पर शंकर गांधर्व संगीत कॉलेज के स्टूडेंट्स ने अष्ट पदी शैली में गुरु प्रशस्ति प्रस्तुत की। इसके बाद पुणे से आए सितार वादक अनिरुद्ध जोशी ने राग मियां मल्हार से शुरुआत करते हुए अलाप, जोड़ और झाला प्रस्तुत किया। अगली कड़ी में वाराणसी के राहुल और रोहित मिश्रा ने राग जोग बड़ा खयाल से शुरुआत की। इसमें बालम कब घर आवेंगे... बंदिश पेश की। कार्यक्रम में ग्वालियर घराने के गायक एलके पंडित, मीता पंडित सहित श्रोता मौजूद रहे।
music program
वादन की प्रस्तुति देते अनिरुद्ध जोशी।
कलावीथिका में गायन प्रस्तुत करते वाराणसी के राहुल और रोहित मिश्रा।