पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो घरों से साढ़े तीन लाख का माल पार

दो घरों से साढ़े तीन लाख का माल पार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर|गोला कामंदिर की अमलतास कॉलोनी जनकगंज थाना क्षेत्र की बक्शी की गोठ में चोरों ने दो घरों से साढ़े तीन लाख का माल पार कर दिया। गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के अमलतास कॉलोनी में रहने वाले रिटायर्ड प्रोफेसर केशव प्रसाद (75) तीन महीने पहले हैदराबाद में अपने बेटे के पास गए थे। वे लौटकर आए तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है चोर इनके घर से लगभग डेढ़ लाख रुपए का सामान पार कर ले गए। वहीं जनकगंज थानाक्षेत्र के बक्शी की गोठ में रहने वाले गिर्राज अग्रवाल उपनगर ग्वालियर में अपनी भानजी के यहां अायोजित जागरण में गए थे। शुक्रवार की सुबह जब वे लौटे तो घर के ताले टूटे मिले। चोर यहां से दो लाख के जेवरात तथा नकदी ले गए।

बाइकचोर पकड़े: जनकगंजथाना पुलिस ने दो बाइक चोरों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए युवक भिंड निवासी राजा मोनू बताए गए हैं। पुलिस ने इन्हें लक्ष्मीगंज इलाके से पकड़ा और तीन बाइक बरामद की हैं।