पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मीडिएशन में मिटा पांच भाइयों का मनमुटाव

मीडिएशन में मिटा पांच भाइयों का मनमुटाव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर|पैतृक संपत्तिके बंटवारे लेकर पांच भाइयों के बीच चल रहा वर्षों का मनमुटाव मीडिएशन के दौरान मिट गया। मीडिएटर हरीश चंद्र दीवान ने पैतृक मकान का बंटवारा लॉटरी से करने का प्रस्ताव रखा। जिसे पांचों भाइयों ने स्वीकार कर लिया।

ग्वालियर निवासी लक्ष्मीनारायण जैन ने केशव चंद्र जैन अन्य के खिलाफ मकान के बंटवारे को लेकर केस दायर किया। कोर्ट ने संपत्ति के लिए भाइयों का आपसी विवाद देखकर इसे सुलझाने के लिए मीडिएशन में भेजा। सात जुलाई 2014 से नौ अक्टूबर के बीच मीडिएशन की दस बैठकों में उक्त मामला राजीनामे से निपट गया।

ऐसेनिपटा मामला: लक्ष्मीनारायण जैन, केशव चंद्र जैन, विजय कुमार जैन, ओमप्रकाश जैन, पवन कुमार जैन भाई हैं। इनमें पैतृक मकान के बंटवारे को लेकर काफी समय से विवाद था। मीडिएटर ने मकान के नक्शे को पांच भागों में बांट कर उन्हें क्रमांक नंबर दे दिए। साथ ही सभी भाइयों के नाम की पर्ची एक डब्बे में डाल दी। जिसके नाम जो पर्ची आई, उसे उस क्रमांक नंबर का भाग दे दिया।