पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोपनीय से हटेंगे सर्विस प्रोवाइडर

गोपनीय से हटेंगे सर्विस प्रोवाइडर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर|बीएससी कीछात्रा प्रियंका नरवरिया की फर्जी मार्कशीट तैयार करने वाले सर्विस प्रोवाइडर का नाम सामने आने के बाद भी जेयू प्रशासन ने अब तक जांच शुरू नहीं की है। इसका कारण अब तक जांच कमेटी का गठन नहीं करना है। हालांकि जेयू प्रशासन का कहना है कि परीक्षा गोपनीय विभाग से सभी सर्विस प्रोवाइडर हटाए जाएंगे।

शुक्रवार को बीएससी की छात्र प्रियंका नरवरिया की फर्जी मार्कशीट सर्विस प्रोवाइडर प्रशांत दुबे ने तैयार की थी। छात्रा के पांचवें सेमेस्टर इंडस्ट्रियल माइक्रोबॉयोलॉजी में एटीकेटी आयी। कर्मचारी ने छात्रा के नंबर बढ़ाकर उसे पास कर दिया था। गोपनीय विभाग के अधीक्षक ने इस फर्जीवाड़े को पकड़ लिया। परीक्षा नियंत्रक प्रो. डीडी अग्रवाल का कहना था कि कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला रजिस्ट्रार प्रो. आनंद मिश्रा छुट्टी पर हैं। इस कारण जांच कमेटी का गठन नहीं हो सका है।