पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रेमी से खफा हो सागरताल में कूदी छात्रा ने किया राजीनामा

प्रेमी से खफा हो सागरताल में कूदी छात्रा ने किया राजीनामा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रेमी के धोखे से खफा होकर शुक्रवार दोपहर सागरताल में कूदकर आत्महत्या की कोशिश करने वाली युवती ने शनिवार काे शपथ पत्र देकर पुलिस अफसरों से कहा कि मामले में उसका राजीनामा हो गया है। अब वह कार्रवाई नहीं चाहती। बहोड़ापुर पुलिस इस मामले में दिनभर सक्रिय रही। टीआई बहोड़ापुर आरएस परमार ने कहा कि अब मामले में युवती के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज करेगी।

जनकगंज इलाके में रहने वाली युवती शुक्रवार दोपहर सागरताल पहुंची और आत्महत्या करने के इरादे से सागरताल में छलांग लगा दी। राहगीरों ने उसे बचा लिया। होश में आने के बाद युवती ने बहोड़ापुर पुलिस को बयान दिया था कि वह पांच साल से एक युवक से प्यार करती थी। वह युवक उसे धोखा देकर किसी और युवती से शादी कर रहा था। इसलिए वह फ्रस्टेशन में गई।

युवती के परिजन ने पुलिसकर्मी से कहा थे कि वे शाम तक शिकायत करेंगे लेकिन शाम को इन्होंने युवक और उसके परिवार से बात करने के बाद राजीनामा करने का शपथ पत्र लिखकर दे दिया।