पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपर आयुक्त सड़क पर, वाहन छोड़ भागे आपरेटर, ट्रैफिक जाम

अपर आयुक्त सड़क पर, वाहन छोड़ भागे आपरेटर, ट्रैफिक जाम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| प्रदेशमें परिवहन विभाग में राजस्व वसूली ओवरलोड वाहनों की धरपकड़ के लिए शनिवार को परिवहन अपर आयुक्त विजय कुमार सूर्यवंशी भी परिवहन अमले के साथ मैदान में गए। थोड़ी देर में ही परिवहन अमले के सड़क पर डेरा डालने की खबर ग्वालियर सहित शिवपुरी तक पहुंच गई और हाईवे पर जौरासी घाटी पर लगभग आधा दर्जन ट्रक डंपर आपरेटर ड्राइवर वाहन छोड़कर भाग गए। घाटी पर वाहन रुक जाने से रात तक जाम की स्थिति से पुलिस जूझती रही। शिवपुरी से ग्वालियर रहे वाहन या तो रुक गए या रास्ता बदलकर निकलने लगे। अमले ने दोपहर से शाम तक पनिहार थाने के पास अभियान चलाकर 23 वाहनों की धरपकड़ कर 1.51 लाख टैक्स जुर्माना वसूल किया। इन वाहनों से अभी दो लाख रुपए टैक्स जुर्माना और वसूल होने की संभावना जताई जा रही है।