- Hindi News
- निगम कमिश्नर ने तिघरा प्लांट का निरीक्षण किया
निगम कमिश्नर ने तिघरा प्लांट का निरीक्षण किया
ग्वालियर| नगरनिगम कमिश्नर अजय गुप्ता मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत टी इलैया राजा ने शनिवार को तिघरा रोड पर फिल्टरेशन प्लांट का निरीक्षण किया। निगम कमिश्नर ने सीईओ जिला पंचायत को बताया कि प्लांट के आसपास का क्षेत्र पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जा रहा है। ताकि लोग यहां प्राकृतिक वातावरण में समय व्यतीत कर सके। इस दौरान अपर कमिश्नर आरके श्रीवास्तव, अधीक्षण यंत्री आरएलएस मौर्य आदि मौजूद थे।