पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नरेंद्र सिंह तोमर प्रभात झा को रेलवे कोर्ट से मिली माफी

नरेंद्र सिंह तोमर प्रभात झा को रेलवे कोर्ट से मिली माफी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| केंद्रीयमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भाजपा नेता प्रभात झा को रेलवे कोर्ट में पेश होने से हाजिरी माफी मिल गई। नैरोगेज को ब्रॉडगेज में बदलने के लिए भाजपा नेताओं ने पूर्व में आंदोलन किया था। इस दौरान ग्वालियर से श्योपुर जाने वाली ट्रेन में और स्टेशनों पर सभाएं भी की गईं थीं। इसके खिलाफ रेलवे ने मामला दर्ज किया था। मामले में शनिवार को रेलवे कोर्ट में सुनवाई हुई। लेकिन रेलवे इंस्पेक्टर अन्य गवाही के लिए पेश नहीं हुए। वहीं केंद्रीय मंत्री की ओर से अधिवक्ता राजेन्द्र शर्मा ने पूर्व में हाजिरी माफी का आवेदन दिया था। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।