- Hindi News
- जीडीए अटल आश्रय योजना के लिए कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
जीडीए- अटल आश्रय योजना के लिए कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
ग्वालियर |जीडीए(ग्वालियर विकासप्राधिकरण) पहली बार अपनी किसी योजना को ऑनलाइन करेगा। यह शुरुआत अटल आश्रय योजना से की जा रही है जिसमें आवेदक जीडीए की वेबसाइट पर ही आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही पंजीयन शुल्क सहित किस्तें भी ऑनलाइन जमा करने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए जीडीए ने कोटक महिंद्रा बैंक से करार किया है। जल्द ही यह सुविधा शुरू होने वाली है। जड़ेरूआ कलां पर जीडीए की अटल आश्रय योजना प्रस्तावित है। इसमें पहले चरण में 576 ईडब्ल्यूएस आवास बनाए जा रहे हैं और दूसरे चरण में भी इतने ही आवास बनाए जाना प्रस्तावित है। इन आवासों में पंजीयन शुरू होने के बाद आवेदकों को मैन्युअल के साथ ऑनलाइन सुविधा मिलेगी। इससे घर बैठे ही आवेदक जीडीए ऑफिस के चक्कर लगाए बिना पंजीयन सहित भुगतान कर सकेंगे।