- Hindi News
- साइंस कॉलेज नैक टीम का निरीक्षण पूरा, ग्रेड मिलने की आस
साइंस कॉलेज- नैक टीम का निरीक्षण पूरा, ग्रेड मिलने की आस
ग्वालियर |साइंस कॉलेजमें दो दिवसीय निरीक्षण के लिए आई नैक टीम का निरीक्षण शनिवार को पूरा हो गया। अब कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डीआर पवैया सहित सभी शिक्षकों को नैक से ग्रेड मिलने की आस है। नैक टीम के निरीक्षण में गोरखपुर विवि के पूर्व कुलपति प्रो. पीसी त्रिवेदी, लखनऊ यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड प्रो. डॉ. एके श्रीवास्तव एजुकेशन कॉलेज पुणे के डॉ. पीडी पाटिल थे। टीम के सदस्याें से महिला शिक्षकों ने कहा कि उनके कॉलेज में महिलाओं के लिए केवल एक ही टॉयलेट है। इससे समस्या आती है। इसके साथ ही स्ववित्तीय पाठ्यक्रम के कर्मचारियों ने उक्त कोर्स के लिए अलग से भवन बनवाने की मांग की।