- Hindi News
- डीसीएफ 20 तक जानकारी नहीं देने पर खत्म होगी संबद्धता
डीसीएफ- 20 तक जानकारी नहीं देने पर खत्म होगी संबद्धता
ग्वालियर |जीवाजी यूनिवर्सिटीने सभी कॉलेज के प्रिंसिपल संचालकों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी है कि ऑल इंडिया सर्वे ऑफ हायर एजुकेशन (डीसीएफ) में निर्धारित प्रोफॉर्मा की जानकारी 20 फरवरी तक दें। ऐसा नहीं करने पर संबंधित कॉलेजों की संबद्धता खत्म की जा सकती है। सभी कॉलेजों को सत्र 2013-14 2014-15 का डाटा ऑनलाइन भेजने के लिए कहा गया है।