पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारिश के बाद सर्द हवा ने बढ़ाई ठंड

बारिश के बाद सर्द हवा ने बढ़ाई ठंड

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| विदाहोती ठंड एक बार फिर से लौट आई है। बसंत पंचमी के बाद तापमान में बढ़ोतरी हुई थी। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के असर दक्षिण राजस्थान के ऊपर बने चक्रवात के कारण शनिवार को सुबह 10 बजे बारिश शुरू हो गई। इसके बाद पूरे दिन बादल छाए रहे। दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 4.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की। जबकि रात का तापमान 3.9 डिग्री बढ़त के साथ दर्ज किया गया। पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री गिरावट के साथ 21.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री बढ़त के साथ 11.4 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के ऊपर बने चक्रवात का असर अंचल में तीन दिन तक रहेगा। अंचल के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

शनिवार को दिनभर आसमान मंे बादल छाए रहे। फोटो:महाराजबाड़े का। समय:दोपहर3.30 बजे।