पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंकुर मोदी स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष बने

अंकुर मोदी स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष बने

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके युवा अभिभाषक अंकुर मोदी स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष चुने गए हैं। अध्यक्ष का पद सिर्फ एक वोट कम रह जाने के कारण ग्वालियर से छिन गया। स्टेट बार के कार्यकारी अध्यक्ष का पद संभाल रहे जयप्रकाश मिश्रा को 12 मत मिले। वहीं सागर के राजेश पांडे को 13 मत मिले। स्टेट बार काउंसिल का नया अध्यक्ष राजेश पांडे को चुना गया है। अधिवक्ता जितेन्द्र शर्मा हाउसिंग सोसाइटी राज्य अधिवक्ता परिषद के वाइस प्रेसीडेंट चुने गए। जबलपुर के स्टेट बार काउंसिल भवन में सुबह 11 बजे सदस्यों की बैठक शुरू हुई। इसमें अध्यक्ष पद की दौड़ में कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा राजेश पांडे आमने सामने थे। इसमें श्री पांडे एक वोट से जीत गए। इस बार तीन उपाध्यक्ष चुने गए हैं। इनमें जबलपुर के लिए दिनेश पाठक, इंदौर के लिए विवेक सिंह ग्वालियर के लिए अंकुर मोदी शामिल हैं।

अंकुर मोदी