पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारिश के साथ ओले, फसल खेतों में बिछी

बारिश के साथ ओले, फसल खेतों में बिछी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंचलमें शुक्रवार-शनिवार की रात बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में 50 से 100 ग्राम वजनी ओले गिरे, जिससे खेतों में खड़ी फसल बिछ गई। वहीं श्योपुर मुरैना जिलों में बेर के आकार के ओले बरसे। दतिया भिंड में केवल बारिश हुई। बारिश ओले गिरने से अब तापमान में गिरावट आएगी।

शिवपुरी जिले में शुक्रवार-शनिवार को रात तीन बजे हल्की बारिश शुरू हो गई। पोहरी क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में 50 से 100 ग्राम वजन के ओले बरसे। तकरीबन पांच मिनट तक हुई ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी सरसों की फसल बिछ गई। सरसों की फसल को लगभग 30 फीसदी नुकसान हुआ है। श्योपुर जिले में भी रातभर रुक-रुककर बारिश होती रही। मानपुर श्योपुर क्षेत्र के एक दर्जन गांवों में बेर के आकार के ओले बरसे। यहां असिंचित जमीन पर पक कर तैयार खड़ी सरसों की फसल भीग गई। अगर यहां तेज धूप खिली तो सरसों की फली चटक जाएगी। ओलावृष्टि बारिश से यहां दलहन सब्जी की फसलों में 10 फीसदी फसलों को नुकसान पहुंचा है। दतिया जिले में रातभर में नौ एमएम बारिश हुई। खेतों में खड़ी सरसों दलहनी फसलें तेज हवा की वजह से पसर गईं। पौधे मिट्टी में दबने की वजह से फलियां झड़ने का खतरा पैदा हो गया है। यहां 70 हजार हेक्टेयर में खड़ी सरसों, चना, मसूर, अलसी, मटर की फसल में नुकसान हुआ है। मुरैना में पहाड़गढ़ , सबलगढ़, कैलारस सहित अंबाह-पोरसा इलाकों में बारिश के साथ बेर के आकार के ओले गिरे। पांच मिनट तक ओलों की बौछार से खेतों में खड़ी सरसों की फसल का फूल झड़ गया। वहीं जहां सरसों की फसल की फलियां झड़ गई हैं, वहां अधिक नुकसान है।

पोहरी के गांव डोभा में शुक्रवार की रात गिरे ओले दिखाते बच्चे।