पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पानी का अपव्यय रोकना जरूरी: महापौर

पानी का अपव्यय रोकना जरूरी: महापौर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर|गर्मी मेंशहर में पेयजल संकट से निपटने के प्रयास किए जा रहे है। लोगों को भी पानी का अपव्यय नहीं करना चाहिए। यह बात महापौर विवेक शेजवलकर ने शनिवार को विवेकानंद नीडम में \\\"जल जीवन का पर्याय\\\' विषय पर आयोजित कार्यशाला के उद् घाटन अवसर पर कही। अध्यक्षता कलेक्टर पी नरहरि ने की।

महापौर श्री शेजवलकर ने कहा कि पानी का अपव्यय रोकने के लिए लोगों में जनजागरूकता लाना अनिवार्य है। शहर में लगातार गिर रहे भू-जल स्तर को देखते हुए हर घर में वाटर हार्वेस्टिंग कराना आवश्यक हो गया है। कार्यक्रम का संचालन आसाराम प्रजापति और आभार रवींद्र तिवारी ने ज्ञापित किया।