- Hindi News
- श्रीराम महायज्ञ 11 से, महंत नृत्यगोपाल दास के प्रवचन होंगे
श्रीराम महायज्ञ 11 से, महंत नृत्यगोपाल दास के प्रवचन होंगे
ग्वालियर| विश्वकल्याण के संकल्प को लेकर सात दिवसीय श्रीराम महायज्ञ 11 फरवरी से गोला का मंदिर चौराहा के पास सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर परिसर में शुरू होगा। इसमें अयोध्या के संत महंत नृत्यगोपाल दास सहित अनेक धर्माचार्य शामिल हाेंगे।
श्रीराम महायज्ञ के प्रणेता पागल बाबा महाराज एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष विधायक जयभान सिंह पवैया ने बताया कि 11 फरवरी को सुबह 10 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद पंचांग पूजन होगा। 12 फरवरी को सुबह 9 बजे से यज्ञ-आहुति शुरू होगी। महायज्ञ 17 फरवरी तक होगा। उन्होंने बताया कि प्रवचन मंडप में श्रीराम जन्मभूमि श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष मणिराम दास, अयोध्या के महंत नृत्यगोपालदास के प्रवचन होंगे।