- Hindi News
- पीर साहब का उर्स शुरू, अदा की गुस्ल की रस्म
पीर साहब का उर्स शुरू, अदा की गुस्ल की रस्म
ग्वालियर| चिल्लाबड़े पीर साहब का उर्स शरीफ सुसैरा रोड सागरताल पर शुरू हाे गया है। मानव कल्याण समाज सेवा की जिलाध्यक्ष सायरा बानो ने बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे गुस्ल की रस्म अदा की गई। रविवार को औरत की मिलाद शरीफ की जाएगी। इसके बाद नमाज असर बाबा कपूर साहब के आस्ताने से चादर उठाई जाएगी। रात 10 बजे महफिले शाम कव्वाली होगी जिसमें शहर के सभी कब्बाल पार्टियां भाग लेंगी।