पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिचय सम्मेलन के लिए 50 युवक युवतियों का पंजीयन

परिचय सम्मेलन के लिए 50 युवक-युवतियों का पंजीयन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| 5अप्रैल को होने जा रहे कुशवाह युवक-युवती परिचय सम्मेलन में रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने के लिए शनिवार को कोटेश्वर रोड स्थित पूजा कॉन्वेंट स्कूल में शिविर का आयोजन किया गया। कुशवाह समाज संघ के तत्वावधान में 10वीं बार यह परिचय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

शिविर में 52 युवक-युवतियों ने सम्मेलन के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा किए। रजिस्ट्रेशन कराने वालों में डॉक्टर, इंजीनियर, व्यवसायी एवं सरकारी नौकरी करने वाले शामिल हैं। शिविर का उद् घाटन भारतीय कुशवाह क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष ज्ञानसिंह कुशवाह ने किया। शिविर में कुशवाह समाज संघ के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह कुशवाह, हरिश्चंद्र कुशवाह, मानसिंह कुशवाह, मीरा कुशवाह, रिंकू कुशवाह आदि शामिल हुए।