- Hindi News
- पंचवटी कॉलाेनी: शार्ट सर्किट से मकान में लगी आग
पंचवटी कॉलाेनी: शार्ट सर्किट से मकान में लगी आग
ग्वालियर| पंचवटीकॉलोनी स्थित एक मकान में शनिवार दोपहर आग लग गई। आग के लपटें देख लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और पानी फेंककर आग पर काबू पाया। रामाजी का पुरा के पास पंचवटी कॉलोनी में रामकुमार परमार के मकान के नजदीन ट्रांसफार्मर की मरम्मत की जाती है। शनिवार दोपहर शार्ट सर्किट से यहां गोदाम और मकान में आग लग गई। आग से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।