पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूली बच्चों को लाया जाएगा प्रकृति के करीब

स्कूली बच्चों को लाया जाएगा प्रकृति के करीब

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| वनविभाग ने स्कूली बच्चों को प्रकृति से जोड़ने के लिए एक योजना तैयार की है। इसके तहत मार्च से स्कूली बच्चों को ओहदपुर और झांसी रोड स्थित अनुसंधान एवं विस्तार केंद्र के ईको टूरिज्म पार्क में घुमाया जाएगा। बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही ईको पार्क में मौजूद वन्य जीव भी बच्चों को दिखाए जाएंगे। वहीं भारतीय वन सेवा संघ भी वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के बच्चों को 15 फरवरी से वनों के भ्रमण पर ले जाएगा। बच्चों के लिए प्रकृति परिचय नाम का कैंप आयोजित किया जाएगा।