- Hindi News
- मॉडल और कैनवास पर दिखी भविष्य की इंजीनियरिंग
मॉडल और कैनवास पर दिखी भविष्य की इंजीनियरिंग
पेंटिंग और पोस्टर में इनोवेटिव आईडिया
इंजीनियरिंगके उदाहरण और उनकी विशेषताओं को पेंटिंग के माध्यम से बताया इंजीनियर स्टूडेंट्स ने। मौका था इंजीनियर्स-डे के अवसर पर आईटीएम में आयोजित कार्यक्रम का। इस अवसर पर इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स ने पेंटिंग और पोस्टर के माध्यम से इनोवेटिव आइडिया को प्रजेंट किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रुंगटा कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के डायरेक्टर प्रो. वायएम गुप्ता और डायरेक्टर डॉ. बीके सिंह आदि मौजूद रहे।
श्रीरामकॉलेज में हुए रंगारंग कार्यक्रम
श्रीरामकॉलेज में इंजीनियर्स-डे के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें स्टूडेंट्स ने मुख्य अतिथि गोपाल अग्रवाल, संस्था प्रमुख आरएस शर्मा, सचिव हरेंद्र शर्मा और उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे।
सुरभि,निशांत और दीक्षा रहीं विजेता
आईपीएसकॉलेज में मॉडल एक्जीबिशन, वाद-विवाद, भाषण, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मॉडल एक्जीबिशन में सुरभि जैन ने, पोस्टर में निशांत, सामान्य ज्ञान में मिशांक जैन, वाद-विवाद में अरविंद अलापुरिया और पीपीटी प्रजेंटेशन में दीक्षा शर्मा विजेता रहीं। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. अरुण कुमार त्यागी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे।
जीआईसीटीएसमें मना इंजीनियर्स-डे
इंजीनियर्सकी आवश्यकता पहले भी थी, आज भी है और भविष्य में भी रहेगी। यह बात वरिष्ठ इंजीनियर पीके गच्छ और डॉ. आलोक शर्मा ने कही। वे जीआईसीटीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में इंजीनियर्स डे के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम में संस्था के चेयरमैन उदय घाटगे सहित स्टॉफ मौजूद रहा।
स्टूडेंट्सने बताया इंजीनियरिंग का महत्व
युवाइंजीनियर्स ही देश के कर्णधार हैं। वर्तमान में महान इंजीनियर डॉ. विश्वेश्वरैया जैसे इंजीनियर्स की आवश्यकता है। यह बात विक्रांत समूह के चेयरमैन डॉ. आरएस राठौर ने इंस्टीट्यूशंस में इंजीनियर्स-डे के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कही। वहीं मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता में शुभम एंड ग्रुप के मॉडल को प्रथम स्थान मिला।
जीवाजी यूनिवर्सिटी में भी इंजीनियर्स-डे के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इनमें इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की फैकल्टी ने इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की िजज्ञासा का समाधान किया। साथ ही उन्हें भविष्य की चुनौतियां भी बताई। इस अवसर