ममता विजय स्मृति में सम्मान समारोह कल
डॉ.ममता विजय शर्मा की स्मृति में 17 सितंबर को दाल बाजार स्थित नाट्य मंदिर में शाम साढ़े पांच बजे से सम्मान समारोह और कवयित्री सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। समारोह में पहला डॉ. ममता विजय अवार्ड शहर की शिराली रूनवाल को प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्यक्रम संयोजिका हेमलता बुधोलिया, पुष्पलता सविता, सुनीति वैश्य और कृष्णा शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर समीक्षा गुप्ता मौजूद रहेंगी। इस समारोह में उद्भव, प्रभात वेलफेयर सोशल सोसाइटी, संस्कार भारती, न्यानेश्वरी फिल्मस, शहीद सुशील कुमार शर्मा फाउंडेशन, वीर सावरकर मेला आयोजन समिति, रंग सारथी और अभियान संस्था मिलकर करेगी।
येकवियत्री देंगी प्रस्तुति
समारोहमें कवयित्री सत्या शुक्ला, कादंबरी आर्य, आशा पांडे, गिरिजा कुलश्रेष्ठ, रेखा भदौरिया, सुनीति वैश्य, रश्मि शर्मा, सुबोध चतुर्वेदी, मुक्ता सिकरवार, सुनीति पाठक काव्यपाठ करेंगी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में म्यूजिक यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स भजनों की प्रस्तुति भी देंगे।
upcoming event