स्टूडेंट्स ने सीखी डिजाइनिंग
स्लाइडडिजाइन से पहले प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करते समय इंट्रोडक्शन, फाइंडिंग, कनक्लूजन और सॉल्यूशन को शामिल करना चाहिए। इसी के आधार पर किसी भी रिपोर्ट को जस्टीफाई किया जा सकता है। यह बात एक्सपर्ट उर्वशी ने कही।
वे सोमवार को इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया के ग्वालियर ब्रांच में आयोजित सेमिनार को संबोधित कर रही थीं। सेमिनार में उन्होंने सीए स्टूडेंट्स को स्लाइड डिजाइनिंग और रिपोर्ट राइटिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही सीए स्टूडेंट्स की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष संजय जैन, उपाध्यक्ष अमित कुमार अग्रवाल, सिकासा अध्यक्ष दीपक कुमार वाजपेयी सहित अन्य उपस्थित थे।
सीए सेमिनार में प्रशिक्षण देतीं एक्सपर्ट उर्वशी। फोटो:भास्कर
CA SEMINAR