पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ताली काउंट में प्रतिभागियों ने कम्पलीट की प्रैिक्टस

ताली काउंट में प्रतिभागियों ने कम्पलीट की प्रैिक्टस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गरबेमें ताली काउंट की प्रैक्टिस सोमवार को कराई गई। इसमें 10 काउंट और 8 काउंट की रिहर्सल हुई। गरबा के दस काउंट को खास बनाने के लिए इसमें पहले दो काउंट में प्रतिभागी एक ही जगह पर खड़े होकर ताली बजाते हैं। इसके बाद दो काउंट में राउंड होते है। पांचवे और छठवंे काउंट में जगह बदलते हैं। इसके बाद सातवें और आठवे काउंट में प्रतिभागी एक-दूसरे से ताली बजाते हैं। नौवे और दसवें काउंट में प्रतिभागी आगे बढ़ते हैं।

ट्रेनर जय माखीजा ने सोमवार को जीवाजी क्लब में चल रही गरबा वर्कशॉप में दस काउंट के बाद डांडिया स्टेप्स की प्रैक्टिस कराई। इसके बाद महाआरती जयो जयो मां जगदंबा की प्रैक्टिस हुई।

सुमंगलम गार्डन में भी होगा डांडिया

जय मां शक्ति ईवेंट एंड एंटरटेनमेंट की ओर से शहर में नि:शुल्क गरबा और डांडिया ऑर्गेनाइज किया जाएगा। इसके लिए नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन जेडी फैशन इंस्टीट्यूट में करा सकते हैं। ये वर्कशॉप किडीज कॉर्नर पब्लिक स्कूल अौर आईएनएस डांस अकेडमी में आयोजित होंगी। इसकी फाइनल परफॉर्मेंस 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सुमंगलम गार्डन किडीज कॉर्नर पब्लिक स्कूल थाटीपुर में होगी।

garba practice