- Hindi News
- प्रतिभाओं का किया सम्मान, फन मीटिंग में मेंबर्स ने बनाईं रेसिपी
प्रतिभाओं का किया सम्मान, फन मीटिंग में मेंबर्स ने बनाईं रेसिपी
जेसीआईतेजस्वनी ने सोमवार को जेसी वीक के अंतर्गत होटल शेल्टर में सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें विभिन्न क्षेत्र की प्रतिभाओं काे जेसीआई मेंबर्स की अोर से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केशव वैश्य मौजूद रहे। अध्यक्षता क्लब प्रेसीडेंट प्रियंका जैन ने की। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रियांशी चतुर्वेदी और वर्षा ने नृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं जेसी वीक के अंतर्गत चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों का समापन भी हुआ।
जेसीआई वीक के अंतर्गत अलग-अलग क्षेत्रों की सम्मानित प्रतिभाओं के साथ मौजूद अतिथि। दूसरे चित्र में फन मीटिंग में गेम खेलतीं हुई क्लब मेंबर। फोटो: भास्कर
हर्बल कलर के इस्तेमाल से बालों को होगा कम नुकसान
बालों में कलरिंग के लिए नेचुरल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। मार्केट में हेयर कलरिंग के लिए हर्बल प्रोडक्ट मौजूद है। इससे बालों को नुकसान कम होता है। यह बात एक्सपर्ट वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताई। जेसीआई मृगनयनी की ओर से सोमवार को डीडी मॉल स्थित फूड कोर्ट में हेयर कलरिंग एंड सेफ्टी पर सेमिनार आयोजित हुआ। इस अवसर पर क्लब प्रेसीडेंट गुरप्रीत कौर सहित अन्य मेंबर्स मौजूद रहे।
इनका हुआ सम्मान
समारोह में समाज सेवा के क्षेत्र में बृजेश यादव, शिक्षा के क्षेत्र में एसबी अोझा, मेडिकल में डॉ. कविता जैन, कला में मंजू सोलंकी और खेल में नितिन अग्रवाल का सम्मान किया गया।
फन मीटिंग में बनाई रेसिपी
जेसी वीक का समापन पर जेसीआई ग्वालियर और प्रियदर्शिनी ने फन फेयर आयोजित किया। इस फन मीटिंग में मेंबर्स ने सेल्फ मेड रेसिपी बनाईं। साथ ही अपने-अपने अनुभव भी शेयर किए। इसमें जेसीआई ग्वालियर के प्रेसीडेंट जीतेंद्र जाजू, प्रियदर्शिनी की प्रेसीडेंट रूपाली मांगलिक मौजूद रहे।
JC WEEK