15 दिन में कार्ड बनाने का दावा
आधारकार्ड बनाने की प्रक्रिया के दौरान व्यक्ति के थंब प्रिंट, रेटिना सहित दस्तावेजों की ऑनलाइन एंट्री करने के बाद एक रसीद दी जाती है। इसकी एंट्री यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सर्वर पर की जाती है। ऐसे में सर्वर एक यूआईडी कोड जनरेट करता है। इसके आधार पर 15 दिन में कार्ड ऑनलाइन जनरेट हो जाता है। ऐसे में सेंटर संचालक इन ऑनलाइन कार्ड की कलर फोटो कॉपी निकालकर दे देते हैं। इसमें भी लेमिनेशन को लेकर कमाई करने का बहाना बनाया जाता है। लोगों को बताया जाता है कि हम कार्ड की लेमिनेशन करके देंगे। इसके लिए भी 20 से 30 रुपए तक का अतिरिक्त चार्ज लिया जाता है।
गैसऔर पेंशन के लिए है मारामारी
एलपीजीगैस सिलेंडर की सब्सिडी के लिए गैस कनेक्शन को आधार नंबर से लिंक कराना अनिवार्य है। इसी तरह वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन तथा हायर एजुकेशन के लिए मिलने वाली स्कॉलरशिप का लाभ भी उन्हीं को मिलेगा, जिनके खाते आधार नंबर से लिंक होंगे। इस कारण आधार कार्ड बनवाने वालों की भीड़ सेंटरों पर लगी हुई है। विकलांग और वृद्धावस्था पेंशन के आवेदन भी हाल-फिलहाल जमा कराए जा रहे हैं, ऐसे में सेंटर संचालक मनमानी पर उतारू हो रहे हैं।
डाकघरोंसे नहीं पहुंच रहे कार्ड
सरकारीप्रक्रिया के मुताबिक पोस्ट ऑफिस के जरिए आधार कार्ड लोगों के घर तक पहुंचाए जाते हैं, लेकिन डाकघरों में कर्मचारियों की कमी के कारण ये कार्ड लोगों के घरों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। कई डाकघरों में आधार कार्ड बनकर भी पहुंच रहे हैं, तो उन्हें पोस्ट ऑफिस में ही डंप कर दिया जाता है। ऐसे में लोगों को यह कार्ड मिलते ही नहीं हैं और वे परेशान होते हैं।
मुझसे 50 रुपए लिए
मुझेछात्रवृत्ति के लिए आधार कार्ड की जरूरत थी, ऐसे में मैं कार्ड बनवाने के लिए तारागंज पहुंचा। यहां पर कार्ड बनवाने के लिए मुझसे 50 रुपए लिए गए। जब मैंने पैसा देने से मना किया, तो उन्होंने कार्ड बनाने से मना कर दिया। चूंकि मुझे कार्ड की जरूरत थी, ऐसे में मजबूरन पैसे देने पड़े।
सूरजबघेल, शिकायतकर्ता
खुलेआमपैसे ले रहे हैं
मुझेगैस कनेक्शन लिंक कराने के लिए आधार कार्ड बनवाना था। तारागंज में कार्ड बनवाने के लिए मुझसे 50 रुपए मांगे गए। अब बिना आधार लिंक कराए सिलेंडर सब्सिडी मिलने में दिक्कत रही है। ऐसे में कार्ड बनवाने के लिए मुझे पैसे देने पड़े। जबकि आधार कार्ड नि:शुल्क बनाए जाते हैं।
मुकेशकुमार, शिकायतकर्ता