- Hindi News
- एमपीपीएससी में अब इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्राॅनिक्स डिग्री भी मान्य
एमपीपीएससी में अब इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्राॅनिक्स डिग्री भी मान्य
मप्रलोकसेवा आयोग ने इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच के छात्रों की डिग्री को इलेक्टिकल ब्रांच के समतुल्य मान लिया है। साथ ही राज्य अभियांत्रिकी सेवा के पदों के लिए आवेदन करने के लिए तारीख भी बढ़ा दी है। डीबी स्टार ने 8 फरवरी 2015 के अंक में \\\"इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच वालों के साथ भेदभाव\\\' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद विभाग के अधिकारियों ने दोनों डिग्री को समतुल्य माना और ईएक्स ब्रांच के छात्रों को भी मौका देने के लिए पीएससी को संशोधन के लिए लिखा। पीएससी ने वेबसाइट पर शुद्धि पत्र जारी कर दोनों ही डिग्री को समतुल्य मान लिया है।
विभाग के अनुसार हमने संशोधन कर दिया है
विभागके अनुसार हमने इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स डिग्री को लेकर विज्ञापन में संशोधन कर दिया है। साथ ही अब आवेदन करने के लिए अंतिम तारीख 28 फरवरी 2015 कर दी गई है। मनोहरलाल दुबे, सचिव, मप्र लोक सेवा आयोग