पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फाइनल मार्कशीट में कम हो जाएंगे अंक

फाइनल मार्कशीट में कम हो जाएंगे अंक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शासकीयमाधवराव सिंधिया आदर्श विज्ञान महाविद्यालय से बीएससी कर रहे धर्मेँद्र सिंह भदौरिया ने फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा दी, लेकिन फिजिक्स में उन्हें 54 नंबर ही मिले। कम नंबर मिलने पर उन्होंने सूचना के अधिकार के तहत 250 रुपए जमा करके अपनी कॉपी निकलवाई। यूनिवर्सिटी ने पांच माह बाद कॉपी भेजी, तो पता चला कि वह तो जांची ही नहीं गई है। एक्जामिनर ने फ़र्स्ट पेज के कॉलम में सिर्फ नंबर भर दिए।

धर्मेंद्र की ही तरह अनेक स्टूडेंट अब आरटीआई के तहत कॉपियां मंगा रहे हैं। गौरतलब है कि अब इन छात्रों का सिक्स सेमेस्टर चल रहा है और अगर समय पर इनके नंबर सही नहीं किए गए, तो फाइनल मार्कशीट में सही नंबर नहीं जुड़ पाएंगे।

अगर छात्रों को लगता है कि किसी विषय में उन्हें कम नंबर मिले हैं, तो वह आकर मुझसे मिल सकते हैं। आरटीआई के तहत निकाली गई कॉपियों में उन्हें लग रहा है कि बिना कॉपी जांचे ही नंबर दिए गए हैं, तो आप कॉपी लेकर उन्हें मेरे पास भेज दीजिए।

डीडीअग्रवाल, एक्जामकंट्रोलर, जेयू

क्या कहते हैं छात्र

छात्र मुझे बताएं समस्या

^कॉपी चेकही नहीं की

हमारीकॉपियां बिना जांचे ही नंबर दे दिए गए। इस कारण फिजिक्स में कम नंबर मिले। अगर हम सूचना के अधिकार के तहत कॉपियां नहीं निकलवाते, तो इसका पता भी नहीं चलता। पता नहीं कितने छात्रों के साथ ऐसा हुआ होगा। बिना कॉपियां जांचे रिजल्ट बनाने वाले एक्जामिनर के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए तथा हमारी कॉपियां भी दोबारा जांची जानी चाहिए।

धर्मेंद्रसिंह भदौरिया, स्टूडेंट

^मामले कीजांच हो

एक्जामिनरने फिजिक्स की कॉपी में बिना जांचे नंबर कैसे दे दिए, इसकी जांच करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। जिससे भविष्य में दोबारा ऐसी गलती हो। हमें खुद पर भरोसा था, तो हमने आरटीआई के तहत कॉपियां निकलवाई वरना इसका पता ही नहीं चलता। अगर समय पर नंबर नहीं जोड़े गए, तो हमारी मार्कशीट पर भी कम अंक लगा दिए जाएंगे।

सुनीतबबेले, स्टूडेंट